inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के लक्ष्मी वेंचर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दी दबिश, 20 अधिकारी कर्मचारी कर रहे जांच

राजनांदगांव के लक्ष्मी वेंचर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक तक़रीबन 20 सदस्यों की टीम ने छापेमार कार्यवाई दिया है। जिले में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है।

आपको बता दें कि टैक्स चोरी के शक में जीएसटी की टीम द्वारा समय समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है ,हालांकि टीम को जांच में क्या हासिल हुवा है इसका खुलासा बाद में ही हो सकेगा। लक्ष्मी वेंचर में सेंट्रल एक्साइस की छापे के संबंध में जानकारी के अनुसार यहां सुबह 11 बजे से जांच चल रही है। छापेमारी में 20 से अधिक अधिकारी कर्मचारी जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लक्ष्मी वेंचर सिगरेट कारोबारी निमेष अग्रवाल की फर्म है । दुर्ग रेलवे स्टेशन में GST गड़बड़ी के सूचना पर कार्रवाई हुई थी। सिगरेट के फिल्टर से भरी वाहन को भी जप्त किया था जिसके बाद जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button