इस वक़्त की फिर से बड़ी खबर आ रही है, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई के बाद अब ICSE को भी परीक्षा रद्द करने का आदेश दे दिया है। ICSE ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि हम परीक्षा रद्द करने के लिएतैयार हैं. महाराष्ट्र राज्य ने मुंबई हाई कोर्ट को बताया है कि वे परीक्षा आयोजित नहीं कर सकते. इसलिए अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है।
कहा जा रहा है कि अब आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली का इसमें पालन किया जायेगा। ICSE ने बाद में परीक्षा देने का विकल्प नहीं रखा है. सॉलिसिटर जनरल मेहता ने ICSE बोर्ड के परीक्षा निरस्त होने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से यह परीक्षाएं रद्द की गई है ,
आपको बता दें कि जुलाई महीने में बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं होनी थीं, जिसके खिलाफ पालकों की ओर से याचिकाएं डाली गई थी. जिसमें निवेदन किया गया था कि कोरोना के संक्रमण के बीच बोर्ड को ये परीक्षाएं रद्द कर देनी चाहिए। पूर्व में CISCE ने कुछ समय पहले ही 10वीं और 12वीं के बचे हुए पेपर्स की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। टाइम टेबल केमुताबिक ICSE बोर्ड की परीक्षा 1 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की जानी थीं।




