राशिफल - अध्यात्म

गुप्त नवरात्र 22 जून से, इस बार होगी 8 दिनों की, जानिए क्यों

इस बार आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्र की शुरुआत सोमवार, 22 जून से हो रही है। बताया जा रहा है कि इस साल ये 8 दिन के ही रहेंगे। इस नवरात्रि में छठी तिथि का क्षय शुक्रवार के दिन होगा। इसलिए पंचमी और छठ पूजा एक ही दिन 26 जून, शुक्रवार को की जाएगी।

बता दें कि प्रतिपदा तिथि की शुरुआत रविवार 21 जून को दोपहर 12:12 बजे से होगी। यह तिथि दूसरे दिन सोमवार, 22 जून को सुबह 11:59 बजे तक रहेगी। अतः प्रतिपदा तिथि सूर्योदय व्यापिनी होने के कारण सोमवार से ही गुप्त नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी। इसके बाद 29 जून को भड़ली नवमी पर गुप्त नवरात्र का समापन हो जाएगा।

हिंदू कैलेंडर के चैत्र महीने के शुक्लपक्ष में पहली नवरात्रि आती है। वसंत ऋतु में होने के कारण इसे वासंती नवरात्रि भी कहतें है। इसके बाद आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि आती है। जो कि साल की दूसरी नवरात्रि होती है। फिर शरद ऋतु यानी अश्विन महीने में भी नवरात्र होते है जिनका समापन दशहरे पर होता है।

आपको बता दें कि साल की आखिरी और चौथी नवरात्रि माघ महीने में यानी जनवरी और फरवरी के बीच आती है। ये भी गुप्त नवरात्रि होती है। माघ व आषाढ़ की नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button