छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जेल के कैदी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, मचा हड़कंप

जांजगीर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद एक कैदी ने फिनाइल पीकर अत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद पूरे जेल में हड़कंप मच गया। तत्काल कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका का ईलाज जारी है।

सूचना के मुताबिक घाटाद्वारी निवासी तुलाराम बंसोड़ 420 के मामले में जेल ने बंदी है। तुलाराम ने आज जेल में साफ सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले फिनाइल को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर मजूद अन्य कैदियों ने तत्काल इसकी सुचना दी फिर तत्काल बंदी को अस्पताल पहुँचाया गया जिससे उसकी जान बच गई।

Related Articles

Back to top button