राशिफल - अध्यात्म

19 June 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

मेष: दिन उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में तरक्की मिलेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। नया मोबाइल या लैपटॉप भी खरीद सकते हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। रिश्ते में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी।

वृष: योजनाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण परेशानी हो सकती है। अपने मन को स्थिर बनाएं रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। आपके सामने बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं।। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

मिथुन: किस्मत मेहरबान रहने वाली है। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।

कर्क: आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

सिंह: अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। आज आपकी प्रोडक्टिविटी काफी अच्छी रहेगी। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। आपके व्यवहार में काफी परिपक्वता रहेगी।

कन्या: व्यापार सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। किसी वजह से जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने टारगेट को पाने के लिए काफी सकारात्मक एटिट्यूड रखना होगा।

तुला: दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको रद्द करना पड़ सकता है। आपको काफी सारा समय दफ्तर या बिजनेस से जुड़े मसलों को सुलझाने में लग सकता है।

वृश्चिक: विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है।

धनु: लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है।

मकर: संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें।

कुंभ: अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है।

मीन: दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button