मनोरंजन

सुशांत सिंह के परिवार पर ग़मों का पहाड़, वियोग में परिवार में एक और मौत

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके घर की एक और सदस्य इस दुनिया से चली गईं। जिस वक्त सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी चल बसीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

आपको बता दें कि सुशांत के कजन की पत्नी सुधा देनी बिहार के पूर्णिया की रहने वाली थीं। सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उन्हें सुशांत की मौत का गहरा सदमा लगा था। जिस वक्त मुंबई में सुशांत को अंतिम विदाई दी जा रही थी, पुर्निया में सुधा ने आखिरी सांसें लीं। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को व‍िले पार्ले स्‍थित श्‍‍मशान घाट पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर तमाम सिलेब्स के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री पर कंगना रनौत का गुस्सा जाहिर किया है।

सुशांत ने अपनी जान देने का फैसला क्यों किया इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बहन ने बताया था कि भाई छह महीने से डिप्रेशन के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्‍होंने दवा लेना बंद कर द‍िया था। कहा जा रहा है कि मामले में बॉलीवुड में भी किसी दुश्मनी के एंगल से भी जाँच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button