100 की बुजुर्ग महिला को 60 साल की बेटी चारपाई पर घसीट कर ले गई बैंक, महज इसलिए कि पेंशन के 500 मिल सकें
इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने 100 साल की मां को चारपाई सहित घसीटते हुए पैंशन की वेरिफिकेशन के लिए बैंक ले जा रही है। ताकि उसे 500 रूपये मिल सकें। पूरा मामला ओडिशा के नौपारा जिले का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 60 साल की पूंजीमति देई अपनी मां को चारपाई पर सुलाकर चारपाई को घसीटते हुए बैंक लेकर जा रही है। महिला जनधन खाते में आई पेंशन की राशी को निकलवाना चाहती थी। जिसपर महिला का दावा है कि बैंक मैनेजर ने उनकी मां को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए उन्हें बैंक में आने के लिए कहा था।
देई का ने बताया कि उनकी मां चारपाई से उठ नहीं सकती हैं। इस कारण उन्हें ऐसे ले जाने के सिवा कोई दूसरा चारा नजर नहीं आया। देई ने बताया कि मां को ऐसे बैंक ले जाने के बाज मैंनेजर ने उन्हें पैंशन के रूपये दे दिए हैं। सोशल मीडिया में लोग अपना गुस्सा इस बात पर जाहिर कर रहें हैं




