देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है अब देश में लगभग रोज 10 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने का भी सिलसिला लगातार जारी है। कल कोरोना वायरस के 14 जून को 11373 मामले आए हैं। दिल्ली में कल 2224 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 33 हजार 007 हो गई है। जबकि 9520 लोगों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कल कुल 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। जिसमे कोरबा जिले से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर-चाम्पा से 14, दुर्ग, रायगढ़ व रायपुर से 6-6 , बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद , बिलासपुर व जशपुर से 2-2 मरीज शामिल है. 84 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए हैं।
अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में 7 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित रोजाना मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 14 जून को रिकॉर्ड 3390 मामले आए हैं तो वहीं तमिलनाडु में 1974 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 2274, गुजरात में 511, उत्तर प्रदेश में 497, हरियाणा में 459, पश्चिमी बंगाल में 389 मामले आए हैं।
देश में अब तक 3,33,007 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 1,53,757 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,69,691 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7364 मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1632 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1138, दिल्ली में 878, गुजरात में 442 और उत्तर प्रदेश में 393 मरीज स्वस्थ हुवे हैं।
दिल्ली में 41182 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या के हिसाब से दिल्ली सिर्फ महाराष्ट्र से पीछे हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार से अधिक है। जबकि दिल्ली में 24032 मरीजों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में इस वक्त 15823 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
कोरोना वायरस महामारी से देश में 321 लोगों की 14 जून को मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 120, दिल्ली में 56, तमिलनाडु में 38 और गुजरात में 29 लोगों की मृत्यु हुई है। तो वहीं सिर्फ अकेले महाराष्ट्र में अभी तक 3950 लोगों की मौत हो चुकी है।




