छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज को लेकर नई गाइडलाइन जारी, अब होगी ये व्यवस्था

कोरोना मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर स्वास्थ विभाग ने नई गाइडलाइन जारी किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब कोविड 19 अस्पतालों में भर्ती मरीजों को आरटीपीसीआर सैम्पल लिए जाने के 10 दिन बाद तक अगर कोई लक्षण नहीं आता, तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाए और ऐसे मरीजों को डिस्चार्ज के लिए आरटी पीसीआर जांच किया जाना भी आवश्यक नहीं है।

गाइडलाइंस में कहा गया है कि लक्षण वाले भर्ती मरीजों की नियमित तापमान और प्लस आक्सोमीटर से जांच की जाए। ऐसे मरीजों को लक्षण मिलने के 10 दिन बाद तक और तीन दिनों तक बुखार ना आने पर डिस्चार्ज कर दिया जाए।

अब ऐसे मरीजों के लिए भी आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं होगा। मरीज को डिस्चार्ज के बाद लक्षण दिखते हैं तो मरीज को हिदायत दी जाय की वो हेल्पलाइन नम्बर 104 पर फोन करें।

Related Articles

Back to top button