छत्तीसगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों के लिए जुलाई महीने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने दी है। फिलहाल आगे की प्रक्रिया की पुष्टि नहीं की गई है।
कृषि मंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2020 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।” चौबे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि, ” कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के अनुसार आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा। हम नए सत्र की शुरुआत का फैसला करेंगे।” आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही CGBSE परिणाम जारी करेगा। बताया जा रहा है कि विभाग ने मूल्यांकन बोर्ड द्वारा पूरा कर लिया गया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। राज्य में विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और छात्रों को पिछली परीक्षाओं और सेमेस्टर के आधार पर पदोन्नत किया गया है।



