मनोरंजन

करीना नहीं चाहती तैमूर में आये पिता सैफ की ये बुरी आदत, जानिए क्या

करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही लाइफ पर खुलकर बात करते हैं। करीना जब प्रेग्नेंट थीं तब वह नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में गई थीं। इस दौरान नेहा ने उनसे पूछा था कि सैफ की ऐसी कौन सी आदत है जो वह नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे में आए

करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही लाइफ पर खुलकर बात करते हैं। करीना जब प्रेग्नेंट थीं तब वह नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में गई थीं। इस दौरान नेहा ने उनसे पूछा था कि सैफ की ऐसी कौन सी आदत है जो वह नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे में आए।

करीना ने इस पर कहा था, ‘सैफ में वैसे कोई बुरी आदत नहीं हैं, लेकिन हां एक आदत से मैं परेशान हूं। सैफ सोते बहुत हैं। वह करीब 18 घंटे तक सो सकते हैं बिल्कुल कुंभकरण की तरह। करीना ने कहा मेरा मानना है कि इतना सोना वक्त की बरबादी है। मैं सुबह उठ जाती हूं और सैफ दोपहर तक सोए रहते हैं’।

करीना ने आगे कहा था कि मैं ज्यादा सोचती हूं। कभी-कभी छोटी बातों को लेकर भी बहुत ज्यादा सोचने लगती हूं। तो मैं नहीं चाहती कि मेरी यह आदत भी बच्चे में आए। तैमूर की पॉपुलैरिटी तो किसी से छिपी नहीं है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। वैसे बता दें कि तैमूर के लुक्स की फैन तो उनकी मम्मी करीना भी हैं। करीना ने तो एक बार यह तक कह दिया था कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है।

आपको बता दें कि एक शो के दौरान करीना ने कहा था, ‘मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। मैं मानती हूं कि उसके पठान जींस हैं, लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था’। सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे हैं रोहमन शॉल, एक्ट्रेस ने कहा- शुरुआत में उन्होंने मुझसे छिपाई थी अपनी उम्र

इसके साथ ही सारा अली खान ने एक बार बताया था कि तैमूर उन्हें गोल बुलाते हैं। सारा ने कहा था, ‘तैमूर जब भी मुझे देखता है तो वह मुझे गोल कहता है। मुझे नहीं पता वह गोल क्यों बोलता है क्योंकि अब तो मैं बिल्कुल भी गोल (मोटी) नहीं हूं।’ सारा ने यह भी बताया था कि तैमूर, करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा और इब्राहिम को भाई कहता है।

एक इंटरव्यू में सारा ने सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग को लेकर कहा था, ‘अच्छा लगता है जब पापा तैमूर के साथ एंजॉय करते हैं। तैमूर के साथ वह फादरहुड अच्छे से एंजॉय करते हैं। तैमूर उनकी लाइफ में खुशियां लेकर आया है।’

Related Articles

Back to top button