अमलीपदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद– लॉकडाऊन के दौरान गांव-गांव में देशी महुआ शराब बनाने व बेचने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होते देख जिले के नए एसपी भोजराम पटेल की दिशानिर्देश में कार्य करते हुए आज अमलीपदर को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा गया।
जिले के नए एसपी के पदस्थापना के बाद सभी पुलिस स्टेशनों में अवैध शराब बिक्री एवं शराब निर्माण,व परिवहन कर दूसरे राज्यो में तस्करी की जाने वाले लोगो पर कड़ी निगरानी रखकर जिले के पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। और इस अभियान में काफी हद तक पुलिस प्रशासन कामयाबी हासिल हुई हैं।
इसी कड़ी में आज अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा विगत कई दिनों से कच्ची महुआ शराब का व्यापार किया जा रहा हैं। मुखबीर के सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक के ऊपर कड़ी निग्ररानी रखकर आज युवक के पास से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया, यह पूरा मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसमुड़ी के नदीपारा का हैं।
इस कार्यवाही में पुलिस ने जयपाल ध्रुव पिता धनीराम उम्र 38 वर्ष निवासी भैंसमुड़ी नदीपारा के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।आरोपी के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को मौके से जप्त किया गया।आरोपी के ऊपर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत् अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई। आज के इस कार्यवाही में अमलीपदर पुलिस की और से संतराम साहू,रिजवान कुरैशी,सूर्यकांत,हेमंत आवडे का विशेष योगदान रहा हैं।




