12 जून 2020 – जानिए आज का राशिफल, इन्हें मिलेगा आज शुभ फल तो इन राशियों के भाग्य में है सतर्कता
मेष: दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने का योग बन रहा है। किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
वृष: आपकी किस्मत आपको शुभ फल दे रही है। दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।
मिथुन: दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सलाह से मित्रों और सहकर्मियों को काफी लाभ होगा। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
कर्क: दिन बढिया रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मानसिक रूप से काफी व्यस्त रहेंगे। कई सारे कामों को एक साथ करना आपके लिए आवश्यक होगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं।
सिंह: आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे।
कन्या: आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे। अच्छे लाभ मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परिवार की उन्नति होगी। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे।
तुला: दिन शानदार रहेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है।
वृश्चिक: सितारे आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
धनु: दिनचर्या में बदलाव आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। थोड़ी भागदौड़ रहेगी। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। गृहस्थ जीवन में नीरसता हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।
मकर: आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त से अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये चर्चा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देंगे।
कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। समस्याओं का जल्द ही हल मिलेगा। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें।
मीन: आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन सफलताओं और आनंद से भरा रहेगा। आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिल सकता है। कुछ अप्रत्याशित सुखद घटना भी हो सकती है।



