राशिफल - अध्यात्म

11 जून 2020 – इन 5 राशियों के जातक के लिए है आज खास दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। विवाहित जीवन में खुशियाँ होंगी।

वृष: आर्थिक लाभ की स्थितियां बनने वाली है। जीवन में उन्नति और तरक्की के योग हैं। कारोबार में साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा।

मिथुन: मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। कला और शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोग बहुत लाभ कमा सकते हैं। आपका धैर्य और दृढ़ता आपको पुरस्कार दिला सकती है।

कर्क: आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। माता-पिता से भी सलाह लें, मदद मिलेगी। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह: भाग्य आपके पक्ष में है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। पूंजी निवेश किया जा सकता है

कन्या: मन प्रसन्न होगा। आज व्यापार में धन लाभ होगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनायेंगे। परिवार में लोगों के बीच आपसी सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

तुला: दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज भाग-दौड़ का सामना करना पड़ेगा। छात्रों के लिए करियर में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन सामान्य बीतेगा।

धनु: आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा।

मकर: आज का दिन कुछ नए अवसर लेकर आया है। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। लोगों पर आपकी बातों का असर होगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती। शत्रु पक्ष से आज आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

मीन: भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button