छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने साधा पूर्व मंत्री चंद्राकर पर निशाना, ट्वीट कर बोले यह

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंघदेव ने विधायक अजय चंद्राकर पर निशाना साधते हुवे ट्वीट कर कहा कि ऐसा लग रहा है कि अजय चंद्राकर जी दिन रात प्रार्थना कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ जाएं ताकि कांग्रेस सरकार को कोस सकें। हो सकता है, हर केस बढ़ने पर खुश भी होते हों। लेकिन इन्हें जानकर दुख होगा कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार के साथ मिल कर कोविड से लड़ रही है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने यह जवाब पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के ट्वीट के जवाब में लिखा है जिसमें उन्होंने कहा था कि कहां गए छ.ग. के असफल कोरोना योद्धा(मुख्यमंत्री/मंत्री)? न कोई ट्वीट, न कोई बयान, न कोई संदेश प्रेसिडेंट ट्रंप तो वाइट हाउस के ही बंकर में छिपे थे, आप तेरह भी तो अपने बंकर का पता बताइए ??? छ.ग. में पल-पल बढ़ती कोरोना की रफ्तार…. (अप्रत्याशित वृद्धि)

Related Articles

Back to top button