देश विदेश

केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की मौत के बाद बिलासपुर में ऐसा ही मामला, हिमाचल में गाय को खिलाया विष्फोटक, सोशल मीडिया में वायरल

केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी के विस्फोटक खाने से मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था पर अब ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश में सामने आया है। हैरान कर देने वाले मामले में एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया गया जिससे गाय बुरी तरह जख्मी हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का है। गाय के मालिक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है एवं घटना की गंभीरता को समझते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

बता दें कि केरल के मलप्पुरम में किसी अज्ञात शख्स ने एक 15 वर्षीय हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। हफ्ते बाद वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया था। राज्य और केंद्र सरकारों ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया था। केरल के वन मंत्री के. राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स की गिरफ्तार हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button