inh24छत्तीसगढ़

दुखद : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 34 वर्षीय युवक काल की गाल में

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आज दूसरी मौत हुई है। बिलासपुर का रहने वाला युवक एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। ऐम्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है।

मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय युवक HIV की बीमारी से भी जूझ रहा था। लगातार कोशिशों के बाद भी युवक की हालत बिगड़ती गई और आज सुबह 11.30 बजे युवक की सांसे थम गई। प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रायपुर में कोरोना से आज के दिन में यह दूसरी मौत है।

Related Articles

Back to top button