छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, कोरबा के एक ही सेंटर से मिले 36, कुल अब तक 42 मरीजों की पुष्टि, जानिए कहां कहां पाये गये मरीज

कोरोना वायरस संक्रमण प्रदेश में लगातार बेकाबू हो रहा है। आज फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ्ढोत्तरी हुई है। आज अकेले कोरबा जिले में एक साथ 40 क़ोरोना संक्रमित मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुदूरमाल सेंटर में एक साथ ३६ इसके साथ ही जटगा पाली में 2 और होटल हरी मंगलम में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर बताये जा रहे हैं। सीएमएचओ ने संक्रमण की पुष्टि की है।

इसके साथ ही राजनांदगांव जिले के चौकी और छुरिया ब्लॉक के में एक एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब राजनांदगाव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44 हो गई है। इस संक्रमण की भी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने की है।

Related Articles

Back to top button