देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार दूसरे दिन 9 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुवे हैं। कल 4 मई को रिकॉर्ड 9838 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,26,713 पर पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक कल तीन हजार के करीब लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 1439 लोगों समेत प्रदेश के 2933 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं वहीं तमिलनाडु में 1384, दिल्ली में 1359, गुजरात में 492, उत्तर प्रदेश में 367, पश्चिमी बंगाल में 368, हरियाणा में 327, जम्मू कश्मीर में 285, असम में 285 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कल राज्य में सर्वाधिक रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। कल छत्तीसगढ़ में कॉल 93 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 565 पहुंच गई है।
आपको बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,26,713 हो गई है। इनमें से 1,11,888 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 1,08,450 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 274 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 6363 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण के मरीजों के मरने वालों की संख्या भी देश।में तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 274 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में3 3 लोगों की मौत तो महाराष्ट्र में 123 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में 44, गुजरात में 33, तमिलनाडु-उत्तर प्रदेश में 15-15 लोगों ने दम तोड़ा है। महाराष्ट्र में अभी तक 2710 लोगों की मौत हो चुकी है।l




