छत्तीसगढ़

दुखद : मां की हुई थी दुर्घटना में कल ही मौत, पत्नी ने ऐसे मारा ताना तो अगले दिन बेटे ने भी लगा ली फांसी, दुर्ग जिले का मामला

दुर्ग निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को उसी युवक को कार समेत नदी में गिरने के बाद लोगों ने बचाया था। लेकिन मां की मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर मृतक की पत्नी ने उस पर ताना मारा की खुद तो बच गए। पर माँ को क्यों ले डुबे।

घटना के सम्बन्ध में दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कल रात पति-पत्नी में विवाद होने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच जारी है। शनिवार दोपहर ग्राम बोरई दुर्ग निवासी जामवंती बाई साहू और उनका बेटा वेद प्रकाश साहू कार से दुर्ग से अपने गांव बोरई जा रहे थे। वे कोटनी के पास शिवनाथ नदी में बने एनीकट से गुजर रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। नदी में पानी होने की वजह से कार डूबने लगी, तभी स्थानीय लोगों की नजर पड़ी और वे बचाव के लिए नदी में कूद गए। लोगों की तत्परता से वेद प्रकाश साहू की जान तो बच गई। लेकिन उसकी मां जामवंती बाई की जान नहीं बचााई जा सकी और डूबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

उसके बाद घर जाकर उसने अपनी पत्नी को पूरा मामला बताया तो पत्नी अफसोस मनाने की जगह ताना मार दी कि तुम्हारा जीवन किस काम जो अपनी माँ को नहीं बचा सके। इस बात से पति व्यथित हो गया फिर आज युवक ने आज फांसी लगा ली है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button