मनोरंजन
Trending

मशहूर संगीतकार वाजिद खान नहीं रहे, साजिद-वाजिद की जोड़ी के ये गाने हमेशा रहेंगे हिट, चाहे फेविकोल हो या पांडे जी सीटी

मशहूर संगीतकार वाजिद खान नहीं रहे। वाजिद खान ने साजिद-वाजिद की जोड़ी में कई ऐसे गाने तैयार किए, जो लोगों की जुबान पर छाए रहे। वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर सलमान के लिए कई गीतों का निर्देशन किया। अपने करियर में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों में काफी ज्यादा काम किया और सलमान की ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी कामयाब फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया।

साजिद-वाजिद ने अपने करियर की शुरुआत भी सलमान खान की फिल्म से ही की थी। उन्होंने साल 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए। कुछ दिनों पहले यानी लॉकडाउन में भी उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था और सलमान खान की आवाज में प्यार करोना गाना रिलीज किया था।

अब म्यूजिक जगत और बॉलीवुड से जुड़े लोग वाजिद के निधन पर अपने दुख व्यक्त कर रहे हैं। तबला वादक उस्ताद शराफात अली खान के बेटे साजिद और वाजिद ने फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए हैं, जो आज भी लोग गुनगुनाते नज़र आते हैं और यह किसी भी पार्टी का हिस्सा होते हैं। ऐसे में देखते हैं उनके करियर के कुछ खास गानें.. जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button