छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लाखों का तम्बाखू गुटखा जप्त, यहां भरकर ले जा रथे थे ट्रक में

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के दौरान गुटखा, तंबाकू और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की कालाबाजारी का दौर लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना पुलिस ने लाखों रुपए का गुटखा और तम्बाकू जब्त किया है।

पुरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। सुचना के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में गुटखा और तंबाकू जब्त किया है। कहा जा रहा है इन नशीले सामानों को ट्रक में भरकर बिलासपुर से रायगढ़ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गुटखा और तंबाकू को जब्त कर लिया है।

इसी तरह अवैध रूप से गुटखा परिवहन करते महासमुंद जिले में भी 2 गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपियों से करीब 2 लाख का गुटखा जब्त किया गया है। मामले में थाना तुमगांव जिला महासमुंद पुलिस ने कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button