28 May 2020 – इन 6 राशियों के भाग्य में है आज कुछ खास, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नयी रणनीति बनायेंगे।
वृष: आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन की आवक से आपको खुशी मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे।
कर्क: आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सावधानी बरतें।
सिंह: दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है।
कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में आप काफी दिमाग से काम करेंगे ।
तुला: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करें अच्छा समय है।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको इनकम के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। आपके जीवन मे सकारात्मकता बढ़ेगी। आज आपको अपने आसपास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
धनु: अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको सितारों का साथ मिल सकता है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
मकर: युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ समय गुजारेंगे। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनेगा।
मीन: कार्यक्षेत्र के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ ऑफर स्वीकृत हो सकता है। किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है।




