inh24छत्तीसगढ़

120 एकड़ में बनेगा नया विधायक विश्राम गृह, नवा रायपुर में ये होंगी आधुनिक सुविधाएं

नवा रायपुर में अत्याधुनिक विधायक विश्राम के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। विधायक विश्राम गृह का निर्माण कुल 90 एकड़ में किया जाएगा। प्रथम फेज में एनआरडीए ने 45 एकड़ जमीन पीडब्ल्यूडी विभाग को एला़ट कर दिया है। पीडल्यूडी जल्द ही 45 एकड़ पर निर्माण कार्य शुरू करेगा।

बता दें कि विधायक विश्राम गृह में पुलिस चौकी से लेकर सेलून की दुकान तक रहेगी। विधायक विश्राम गृह का निर्माण होने के बाद किसी भी चीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विश्राम गृह का निर्माण कार्य कुल 120 करोड़ की लागत से किया जाएगा। रायपुर संभाग के पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि टेंडर निकाल दिया गया है, जल्द ही टेंडर एलाट कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि नवा रायपुर स्थित अटल नगर सेक्टर 25 में विधायक विश्राम गृह के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा एनआरडीए से 90 एकड़ जमीन की मांग की थी, जिसमें एनआरडीए ने 45 एकड़ जमीन की स्वीकृति दे दिया है। प्रथम फेस में 80 विधायकों का विश्राम गृह का निर्माण होगा। हर ब्लाक में 06 मंजिला होगा।

विधायक विश्राामगृहों की संख्या को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 80 विधायकों का विश्रामगृह बनाया जाएगा। विश्राम गृह में तीन बेडरूम, एक अतिथि कक्ष, सुरक्षा कर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था आदि होगी।

अस्पताल और सेलून की सुविधा :

विधायक विश्राम गृह परिसर में अस्पताल, बैंक, डाकघर, वॉच टावर, सामुदायिक भवन, मीटिंग हाल, जिम, सेलून, स्टेशनरी, पोस्ट आफिस और पुलिस चौकी की भी सुविधाए भी मुहैया कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि विधायक विश्राम गृह आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस रहेगा। जिससे किसी काम के लिए उनको बाहर न जाना पड़े।

दो साल में पूरा करना है काम :

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि विधायक विश्राम गृह कुल 120 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरा कर जल्द इसका काम शुरू किया जाएगा। विधायक विश्राम गृह के निर्माण के लिए टेंडर खोल दिया गया है। टेंडर जारी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सर्वप्रथम 45 एकड़ में इसका निर्माण होगा।

Related Articles

Back to top button