देश विदेश

अपनी बहन को ही नही बख्शा दरिंदे ने, दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप फिर कर दी हत्या, मानवता शर्मसार

इस खबर को पढ़ आप भौंचक रह जाएंगे। मानवता को शर्मसार करने वाले भाई ने अपनी बहन की आबरू ही लूट ली। जयपुर के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के भाई और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के बताया कि मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण दस साल की यह बच्ची अपना नित्यक्रम भी नहीं कर पाती थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई जीशान और उसके तीन दोस्त साजिद अली, अमजद अली व वाजिद अली 17 मई को उसे पास के जंगल में ले गए। आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद बच्ची का गला घोंट दिया और शव को पास के नाले में फेंक दिया।

घटना के बारे में बच्ची के पिता ने 18 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस को जांच के दौरान इन चारों पर संदेह हुआ। मनोहरपुर के थानाधिकारी रामस्वरूप ने कहा कि चारों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है और सभी एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं।

पुलिस ने पतासाजी करते हुवे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक बच्ची की झुग्गी-झोपड़ी के आसपास और पड़ाेसियों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर लड़की का भाई जिशान अली और उसके तीन दोस्तों बरेली निवासी साजिद अली, अमजद अली और वाजिद अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button