इस बार घरों में ही ईद मनाने की है अपील, देश में मनाया जायेगा ईद उल फितर
ईद का चांद दिखाई दे गया है, पूरे भारत में आज ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जाएगा. दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि ईद का चांद दिखाई दे गया है, पूरे देश में 25 मई को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी. हालांकि, केरल और जम्मू-कश्मीर राज्यों में शनिवार को ईद के चांद के दीदार होने के बाद रविवार को ईद मनाई गई।
बता दें कि ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है. ईद-उल-फितर का त्योहार रमज़ान के 29 या 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है. सऊदी अरब, यूएई समेत तमाम खाड़ी देशों में 30 रोज़े पूरे होने के बाद चांद देखकर 24 मई को ईद मनाई गई. जबकि भारत में 24 मई को ईद का चांद दिखाई दिया. जिसके बाद 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।
कोरोना महामारी संक्रमण के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। इसके चलते मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं है। इसके लिए प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किये हैं तो मौलाना और उलेमाओं की तरफ से घर में ही ईद की नमाज़ पढ़ने की अपील की गई है. इसके साथ ही कोरोना से महफूज रहने की दुआ करने की अपील की गई है।




