छत्तीसगढ़
25 मई को हर साल मनाया जाएगा झीरम श्रद्धांजलि दिवस, सीएम भुपेश दिया निर्देश
छत्तीसगढ़ में अब से हर साल 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में आज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षो में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाए।

इस दौरान प्रदेश के सभी शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यालयों में 25 मई को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाए तथा यह शपथ ली जाए कि राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए हम सब संकल्पित रहेंगे।




