लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के दौरान लगातार हादसों की खबरें लगातार आ रही है। आज भी पुणे से बिलासपुर जा रहे मजदूर हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं आधे दर्जन से ज्यादा लोगों के गंभीर होने की खबर है।
पूरी घटना नांदघाट थाना टेमरी गांव के पास की बताई जा रही है, जहां मजदूरों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित 3 लोगों की मौत हो गई और आधे दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।



