कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिलासपुर जिले में कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. जिनमें चार तखतपुर क्षेत्र व एक मस्तूरी क्षेत्र मे पाया गया।
बताया जा रहा है कि सभी संक्रमित व्यक्ति बाहर से लौटे श्रमिक हैं, जो क्वारन्टीन सेंटर में थे। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 56 पहुंच गई है बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामले 100 पार कर गए हैं।




