छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। सिर्फ 12 घण्टे के अंदर प्रदेश में 5 वां पॉजिटिव केस सामने आया है। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 43 पहुंच गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 102 है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति में जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह सरकारी कर्मचारी है और बागनदी में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर है। नया मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है
इसके साथ ही बीजापुर में भी कोरोना संदिग्ध मिला है। रैपिड टेस्ट किट में एक युवक की रिपोर्ट पॉजेटिव मिला है। युवक का सैंपल पॉजेटिव आने के बाद अब उसकी टेस्ट RTPCR के लिए भेजी गयी है। महारानी अस्पताल से टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही अब फैसला हो पायेगा कि युवक पॉजेटिव है या नहीं।




