छत्तीसगढ़
पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत अभी हिमोडायनामिकली स्थिर, मेडिकल बुलेटिन से डॉक्टरों ने बताई स्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अब भी चिंताजनक बानी हुई है। taaja मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जोगी अब भी कोमा में है। आपको बता दें कि कल उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में उतार चढ़ाव बढ़ा था जिसे डॉक्टर्स ने नियंत्रण में कर लिया है।
पूर्व सीएम जोगी को अब भी वेंटिलेटर से ही सांस दी जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक अजीत जोगी की हालत अभी हिमोडायनामिकली स्थिर है। अभी सुबह 10.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है जिसमें अजीत जोगी की हालत को गंभीर बताया गया है।




