सैटिन नाईटवियर में कहर ढा रही है उर्वशी रौतेला, फोटो शेयर कर कही यह बात
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला आये दिन सोशल मीडिया में छै रहती हैं। वो हमेशा नए नए पोस्ट से अपने फैंस के बिच उनकी सांसों में हलचल पैदा करती रहती हैं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने खुद को बेहद खास बताया है।
इंस्टाग्राम पर उर्वशी द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में वह बिस्तर पर एक सफेद रंग के सैटिन नाइटवेयर में बैठी नजर आ रही हैं. उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा है ‘मैं कहीं ज्यादा खास हूं, मैं इंस्टा बूटिक से खरीदारी नहीं करती.’ इस तस्वीर को अब तक 1,081,479 लाइक मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों में सुर्ख़ियों में रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी एक और साझा की थी, जिसमें वह रेड कट-आउट क्रॉप टॉप के साथ आंखों में आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक संग नजर आईं।
उर्वशी रौतेला ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पांच करोड़ रुपये का सहयोग भी किया है। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को उनके द्वारा की जाने वाली वर्चुअल डांस मास्टरक्लास की भी जानकारी दी थी. बता दें कि यह उन सभी के लिए मुफ्त रहा, जो अपना वजन घटाना और डांस सीखना चाहते थे।
उन्होंने जुम्बा, तबाता और लैटिन डांस के बारे में सिखाया. टिक टॉक पर इस डांस मास्टरक्लास से करीब दो करोड़ लोग जुड़े और इससे कुल पांच करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने दान में दे दिया।




