छत्तीसगढ़

क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगा ली फांसी, बालोद का मामला, प्रशासन में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दुखदखबर सामने आई है। यहां जिले के ग्राम परसवानी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगा ली है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी युवक रविवार रात ही गुजरात से बालोद पहुंचा था।

इस घटना से क्वारेंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुँच चूका है। आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button