आर्थिक तंगी से एक परिवार हुवा तबाह, लॉकडाउन में पत्नी ने लगा ली आग पति भी बुझाते हुवे बुरी तरह जला, भिलाई की घटना
कोरोना महामारी संक्रमण ने अर्थव्यवस्था को डावांडोल कर दिया है ऐसे समय में एक परिवार के लिए जीवन जीना कितना मुश्किल हो गया है इसकी बानगी छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना से देखने को मिली। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के कारण जहां पारिवारिक कलह बढ़ गया है तो लोग भूखे पेट सोने मजबूर हैं।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में लॉक डाउन से परेशान दंपत्ति के विवाद में पत्नी ने खुद को आग लगा लिया और पत्नी को बचाते बचाते पति भी बुरी तरह झुलस गया। घटना में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगो ने तत्काल दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पति का नाम खिलावन वर्मा और पत्नी का नाम नीलू वर्मा बताया जा रहा है। मामला भिलाई-3 थाना एकता नगर का है जहां आर्थिक तंगी की वजह से पति पत्नी में विवाद होने लगा था। क्षुब्ध पत्नी ने अपने ऊपर आग लगा लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।




