छत्तीसगढ़
एम्स रायपुर में फिर एक कोरोना मरीज स्वस्थ, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर जताई ख़ुशी
छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुआ. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है. बता दें कि वर्तमान में यहां कोविड-19 के 3 मरीजों का इलाज रायपुर एम्स में जारी हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक एम्स द्वारा 54 रोगियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
देश में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. भारत में कोरोना मरीजों की तादाद 78 हजार तक जा पहुंची है, जबकि कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 26 हजार 235 तक जा पहुंचा है. हालांकि इस जंग में 2 हजार 549 लोगों ने दम तोड़ दिया है.




