छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में होंगे अब 10 जोन, शहरी विकास की मॉनिटरिंग में होगी अहम भूमिका

रायपुर वासियों के लिए सुविधाजनक खबर है। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर में 8 जोन को बढ़ा कर अब 10 जोन किया जाएगा। इस आशय का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन स्थित नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को भेज दिए गए हैं।

मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा है कि शहर वासियों को और अधिक सहूलियतें प्रदान करने तथा निगम प्रशासन कार्य के सुचारू संचालन एवं नागरिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जोन संख्या में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब रायपुर निगम में दो जोन के वृद्धि हो जाने से शहरी विकास की सतत् मॉनिटरिंग करने में सहायता मिलेगी। इस पहल से खुश राजधानीवासियों ने महापौर एजाज ढ़ेबर और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button