छत्तीसगढ़

Whatsapp डीपी की वजह से युवती की चली गई जान, मजाक में लगा रही थी फंदा, फिसला पैर और

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मजाक मजाक में एक युवती की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह युवती फांसी लगाने का नाटक कर रही थी और इसका वीडियो भेजकर वह अपने दोस्तों को व्हाट्सप्प पर डराना चाहती थी। तभी अचानक संतुलन बिगड़ा औऱ युवती फंदे से लटक गई।

पूरी घटना दोरनापाल थाना क्षेत्र के दोरनापाल वार्ड क्र.1 की है, जहां युवती एक दोस्त से चैटिंग में डीपी को चेंज करने की सलाह दी। दोस्त ने जब डीपी बदलने से मना कर दिया तो वीडियो बनाकर डराकर बात मनवाने की कोशिश में युवती की जान चली गई। युवती ने दोस्त को डरते हुवे कहा था कि डीपी चेंज करो नहीं तो जो मैं डालूंगी उससे तुम हैरान रह जाओगे।

युवती फांसी लगाने का मजाक करते हुए वीडियो बनाने लगी इसी दरमियान युवती का संतुलन बिगड़ा औऱ देखते ही देखते वह फंदे से लटक गई। सुबह परिजनों से इसकी सूचना पुलिस को बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button