मनोरंजन

लॉक डाउन उल्लंघन पर हॉट पूनम पांडे और बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में करेंगे पेश

बॉलीवुड मॉडल -एक्ट्रेस पूनम पांडे और उनके बॉयफ्रेंड सैम को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो पुलिस हिरासत में जाने का कारण लॉकडाउन का उल्लंघन माना जा रहा है। वहीं खबर है कि आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। चर्चित पूनम पांडे अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए जानी पहचानी जाती हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं.

बता दें कि इस बार मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। पूनम पांडे को मरीन ड्राइव पुलिस ने बिना वजह अपनी कार में मरीन ड्राइव पर घूमने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूनम पांडे की कार को जब्त कर लिया साथ ही पूनम पांडे और उनके साथ घूम रहे सैम अहमद (46) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188 तथा राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.’

गौरतलब है कि बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा किया था जिसके बाद बीसीसीआई के मना करने और लोगों की नाराजगी के बाद उन्होंने यह नहीं किया था। उनके यू ट्यूब पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

Related Articles

Back to top button