inh24देश विदेश
Trending

पहली बार एक ही दिन में आये 4 हजार मरीज, कोरोना मरीजों की संख्या 67 हजार पार, जानिए ताजा हालात

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार आंकड़े बढ़ते हैं। कल भारत में पहली बार एक ही दिन में चार हजार से अधिक मामले आए हैं। 10 मई को रिकॉर्ड 4296 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 67 हजार हो गया है।

यह भी पढ़िए – बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत

आपको बता दें कि भारत के कई शहरों में कोरोना वायरस महामारी तीसरे चरण में पहुँच गई है। महाराष्ट्र के मुंबई में कल 875 मामले आए हैं तो वहीं चेन्नई में 509 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई है। मिले आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4296 मामले आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 67161 हो गई है।

यह भी पढ़िए – बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौतकोरोना से जंग जीतेगा भारत, एंटीबॉडी टेस्ट के लिए तैयार हुई कोविड कवच एलीसा किट

गौरतलब है कि संक्रमितों में 43976 अस्पतालों में भर्ती हैं एवं 20969 ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके साथ ही 2212 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। भारत में अगर सबसे ज्यादा हालात ख़राब हैं तो वह है महाराष्ट्र और तमिलनाडु। यहां महाराष्ट्र में कल 10 मई को रिकॉर्ड 1943 मामले आए हैं तो तमिलनाडु में 669 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों राज्यों के अलावा गुजरात में 398, दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157, पश्चिमी बंगाल में 153, राजस्थान में 106 संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button