बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, 9 बजे करेंगे सम्बोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम कोरोना वायरस से पीड़ितों और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है.
बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण भी देंगे. यह कार्यक्रम कोरोना के फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कोरोना से पीड़ित लोगों को भी याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह में हिस्सा लेंगे. अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (आईबीसी) के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनियाभर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक आभासी प्रार्थना (वर्चुअल प्रेयर) कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है.
इस आभासी प्रार्थना समारोहों को पवित्र गार्डन लुम्बिनी, महाबोधि मंदिर, बोधगया, मूलगंध कुटी विहार, सारनाथ, परिनिर्वाण स्तूप, कुशीनगर के अलावा अनुराधापुरा स्तूप में रूवांवेली महा सेया, बौधनाथ, स्वयंभू, नमो स्तूप नेपाल से पिरथ चैंटिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वैक्सीन डेवलपमेंट पर PM की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन डेवलपमेंट, ड्रग डिस्कवरी, डायग्नोसिस और टेस्टिंग पर टास्क फोर्स टीम के साथ बैठक की और अब तक के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी हासिल की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह में हिस्सा लेंगे. अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (आईबीसी) के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनियाभर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक आभासी प्रार्थना (वर्चुअल प्रेयर) कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है.
इस आभासी प्रार्थना समारोहों को पवित्र गार्डन लुम्बिनी, महाबोधि मंदिर, बोधगया, मूलगंध कुटी विहार, सारनाथ, परिनिर्वाण स्तूप, कुशीनगर के अलावा अनुराधापुरा स्तूप में रूवांवेली महा सेया, बौधनाथ, स्वयंभू, नमो स्तूप नेपाल से पिरथ चैंटिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।




