छत्तीसगढ़

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, सुरसाबांधा के 2 युवकों की मौके पर मौत

प्रतीक मिश्रा– गरियाबंद में आज एक भीषण हादसा हो गया हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है मामला राजिम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है

बता दें कि रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी पर राजिम के नजदीक देर शाम भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक एक ट्रैक्टर से टकरा गए, हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत पर मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद दोनों युवकों को तत्काल राजिम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया की मृतक सुरसाबांधा गांव के रहने वाले थे जिनका नाम रमेश वर्मा और चंदू साहू अपने निजी काम निपटा कर गांव वापस जा रहे थे। वही सिंधौरी से एक ट्रैक्टर धान लेकर राजिम की ओर आ रहा था, इसी बीच रास्ते में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सुरसाबांधा के दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई है, राजिम पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button