03 May 2020 – इन राशि के स्वामियों के लिए दिन है आज खास, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपको मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका काम जल्दी पूरा होगा। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा।
वृषभ: परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर खुश नज़र आएंगे। आपके पास आरामदायक जीवनयापन के लिए पर्याप्त है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।
मिथुन: आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
कर्क: आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है। अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम के कार्य टालें।
सिंह: सही ट्रीटमेंट अपनाने से किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आपके प्रयासों से किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। सामाजिक मोर्चे पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। पहली नज़र में किसी से प्यार होने की संभावना है।
कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपना स्वभाव अड़ियल न रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला: आज कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे।
वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों को संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
धनु: वेतन वृद्धि के आपके अनुरोध को कोई सहानुभूति से सुन सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर मिली सफलता की सभी प्रशंसा करेंगे। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत होंगे। खाने के शौकीन लोग नए व्यंजन बनाने की कोशिश करेंगे। अपने साथी की कंपनी को एंजॉय करेंगे।
मकर: आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं।
कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। क्रोध न करें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
मीन: व्यायाम को अपनाना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। गृहणियां अपने पाक कौशल को प्रदर्शित करेंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। निवेश आपके लिए हितकर नहीं है।



