छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ख्याति प्राप्त फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोस्वामी के निधन से भारतीय खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने गोस्वामी के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 82 वर्षीय गोस्वामी का निधन आज गुरूवार शाम को कोलकोता में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया।

बता दें कि चुन्नी गोस्वामी अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे। वर्ष 1962 में उनकी कप्तानी में भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गोस्वामी फुटबॉल के साथ-साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट के भी खिलाड़ी रहे हैं। वर्ष 1971-72 में उनकी कप्तानी में बंगाल की टीम ने रणजी का फाईनल मैच खेला था।

Related Articles

Back to top button