छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आगामी आदेश तक स्थगित
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की प्रक्रिया अब कोरोना वायरस के कारण लोकडाउन के चलते स्थगित कर दी गई है डीजीपी डीएम अवस्थी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 मई से होनी थी।




