छत्तीसगढ़
मदिरा प्रेमियों ने फिर चुराई रायपुर में 13 पेटी शराब, कटोरा तालाब दुकान में हुई चोरी
लॉकडाउन के बीच राजधानी में शराब चोरी की घटना सामने आई है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब स्थित शराब दुकान से चोरों ने 13 पेटी अंग्रेजी शराब पार कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शराब दुकान में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे थे. आबकारी विभाग के अनुसार चोरी हुई शराब की कीमत सवा लाख रुपए आंकी गई है।



