अच्छी पहल – CRPF जवानों ने किया पूरे गांव को सेनेटाइज, गरियाबंद के दर्रीपारा में पहुंचे 65वीं बटालियन के जवान
प्रतीक मिश्रा (रिपोर्टर)- गरियाबंद के दर्रीपारा सीआरपीएफ 65वी बटालियन के जवानों के द्वारा ग्रामीणों को कोरोनो संक्रमण से बचाने के लिए गांवों में एक्शन कार्यक्रम का आयोजन कर गांवो के ग्रामीणों को मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया और साथ ही जवानों ने नक्सल प्रभावित गांवों की बस्तियों को सैनिटाइज भी किया।
इस दौरान क्षेत्र के आमागाव, आमदी, खरता, जैतपूरी, ख़ुर्शीपार, चिपरि और अन्य बस्तियों में पहुंचे जवानों ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कमांडेंट डी एन यादव ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है।
बस्तियों में लोगों के बीच मास्क बांटने के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। वहीं दर्रीपारा के उप. कमांडेट के नेतृत्व में सुरक्षाबल के जवानों ने सैनेटाइजेशन कर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी साथ ही शोशल डिस्टेंस का पालन करने की बात ग्रामीणों को कही! इस मौके पर उप. कमांडेंट महेश विश्वकर्मा .सहा. कमडेण्ड राणा विश्वप्रताप सिंग एव जन प्रतिनिधि उपस्थित थे




