देश विदेश

दिलचस्प – गर्लफ्रैंड को दिया कोरोना तो उसने आगे बांटा चार और बॉयफ्रेंड को, उनसे फैला और इनको, स्वास्थ्य विभाग हैरान

कोरोना माहामारी संक्रमण ने पूरे विश्व को सकते में डाला हुवा है। पूरा विश्व इस महामारी से लड़ने पुरजोर कोशिश की है। वहीं इश्क-प्यार और मुहब्बत के भी नए मामले सामने आ रहें है। जिहां ऐसा दिलचस्प मामला प्रकाश में आया है इंदौर से।

सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे ही एक अनोखे मल्टीलेट्रल लव की कहानी भी खूब चटकारे लेकर पढ़ी, देखी और सुनी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कहानी मध्यप्रदेश को कोरोना हॉट स्पॉट इंदौर की और दूसरी कहानी नोएडा की रह है।

पोस्ट वायरल है कि एक लव बर्ड्स में काफी दिनों से रोमांस चल रहा था। अचानक लड़की को कोरोना सिमटम्प्स दिखाई दिये तो उसे हॉस्पिटलाईज करवा दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने उस लड़की के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की तो उसके तीन ब्यॉय फ्रेंड और निकले जिनसे वो अक्सर मिला करती थी।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने उस लड़की के मेन ब्यॉय फ्रेंड के अलावा बाकी तीनों ब्यॉय फ्रेंड्स और उनके घर वालों की तलाश की और उन्हें क्वारंटाइन में भेजा। मल्टीलेवल लव एंगल की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्लफ्रेंड के चारों ब्यॉयफ्रेंड्स से अलग-अलग पूछताछ की तो पता चला कि एक ब्यॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड और हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने फिर से दो टीम बनाईं और आनन-फानन में दोनों गर्लफेंड की तलाश शुरू की। ईश्वर की कृपा रही ये दोनों गर्लफ्रेंड्स भी मिल गयीं। किसी लव सस्पेंस और थ्रिल मूवी की पटकथा की तरह पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुईं। इन दोनों गर्लफ्रेंड्स ने भी पूछताछ में धीरे से बताया कि उनके भी दो-दो ब्यॉयफ्रेंड और हैं, शायद वो कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

सो एक बार फिर हैरान-परेशान स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम इन दोनों लड़कियों के चार ब्यॉयफ्रेंड्स की तलाश में लगी हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद हैं और शहर में उनका कोई अता-पता नहीं मिल रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के रडॉर से दूर इन चार लड़कों (आखिरी दोनों लड़कियों के ब्यॉयफ्रेंड्स) का और किन-किन लोगों से मिलना-जुलना था, क्या वो भी कोरोना संक्रमित तो नहीं हो चुके हैं, आखिर ये सारे लोग कहां और किस हालत में हैं। पुलिस-प्रशानस और स्वास्थ्य विभाग के लिए अबूझ पहेली बन चुकी है।

यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चित है। कहा जा रहा है कि ‘फनी मोमेंट्स’ के लिए किसी सोशल मीडिया यूजर ने दो तीन अलग-अलग कहानियों को जोड़ कर एक कहानी बना दी है। फिर भी जिन-जिन अफसरों की निगाह में यह कहानी आयी है उन्होंने इस एंगल से भी कोरोना संदिग्ध युवाओं से जानकारी लेने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button