Youth Cornerछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन विभाग में होने वाली है इन पदों पर जल्द ही भर्ती, 291 पद हैं रिक्त, जानिए

वन विभाग में आने वाले दिनों में बड़ी भर्ती होगी। प्रदेश में वन रक्षकों की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जायेगा। वन विभाग की तरफ से वनमंडलवार रिक्त पदों की लिस्ट जारी की गयी है।

कहा जा रहा है कि जल्द ही रिक्तियों के आधार पर विस्तृत विज्ञापन जारी किया जायेगा, जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जारी रिक्तियों के मुताबिक दुर्ग सर्किल में सबसे ज्यादा 76 पद खाली हैं, जबकि बिलासपुर सर्किल में 60 पद रिक्त पड़े हैं। कुल 6 अलग-अलग सर्किल के लिए ये रिक्तियां जारी की गयी है।

Related Articles

Back to top button