चीन के वुहान से फैल चुका वायरस पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में आकर त्राहिमाम कर रहा है, ऐसे में भारतीय रिसर्चरों ने केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चमगादडों की दो प्रजातियों में कोरोना वायरस के लक्षण पाएं हैं। बताया जा रहा है कि बैट कोरोना वायरस की मौजूदगी इन चमगादडों में मिली है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का यह रिसर्च इंडियन जनरल ऑफ मेडिकल रिसर्च में छापा गया है, बता दें कि पुणे में एन आई वी के वैज्ञानिक और इस अध्ययन की मुख्य लेखिका डॉ प्रज्ञा डी यादव ने कहा है कि इस बात का कोई प्रमाण या शोध नहीं है जो यह दावा करता हो कि यह कोरोना वायरस मनुष्य में बीमारी का कारण बन सकता है।
केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के टेरापस और रोजेत्सुस प्रजाति के 25 चमगादड़ बैट पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ यादव ने कहा कि बैट कोरोना वायरस का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि टेरापस प्रजाति के चमगादड़ों में 2018 और 2019 में केरल में निपाह वायरस का संकेत मिला था।
उन्होंने कहा कि वैसे तो चमगादड़ों में कई तरह के वायरस पाए जाते हैं जिनसे मनुष्यों को बीमार करने की आशंका होती है। टेरापस प्रजाति के चरणों में पहले निपाह वायरस मिला था और अभी सामने आए कोविड-19 संक्रमण का संबंध नही है। इस रिसर्च का टाइटल भारत के विभिन्न हिस्सों की टेरापस और रोज़ेत्सुस प्रजाति के चमगादड़ों में वायरस का पता लगाना है।



