राशिफल - अध्यात्म

15 April 2020 – क्या करें कि दिन हो आज शुभ, जानिए राशियों के अनुसार उपाय, आज का राशिफल

मेष: आज का दिन मध्यम है शत्रु पक्ष से भी आप पीडित रहेंगे लेकिन सावधानी और सतर्कता से आप बचे रहेंगे। आपका परिश्रम और संघर्ष फलीभूत होगा तथा प्रतिष्ठा का लाभ होगा। मित्र बंधुओं के सहयोग का अवसर भी मिलेगा।श्री हनुमद् सहस्रनाम का पाठ करें।

वृषभ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास की कमी से व्यक्तिगत संबंधों में विवाद की स्थिति बनेगी अतएव ध्यान रखें ।स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। परिवार के सहयोग का अवसर भी मिलेगा। श्री रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अनावश्यक चिंता आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगी ध्यान आवश्यक है ।पुराने मित्रों से मुलाकात यादगार रहेगी। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और पूरा सहयोग मिलेगा। श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं और ॐ गं गणपतये नमः का जप करें।

कर्क: दिन मिलाजुला है शत्रु पक्ष से भी आप पीडित रहेंगे और धन संबंधी परेशानियां रह सकतीं हैं ।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परहेज करते रहें। बुजुर्गों की सेवा अवश्य फलीभूत होती है इसलिए सेवा अवश्य कीजिए। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करें और चावल का दान करें लाभ होगा।

सिंह: दिन अच्छा है सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और आपका वर्चस्व रहेगा विश्वास पात्र लोगों का सहयोग आर्थिक लाभ भी दिलाएगा। खानपान संयमित रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा।

कन्या: दिन सफ़ल रहेगा, आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बंधुओं से संबंध अच्छे रहेंगे और सहयोग मिलेगा आपको।अचानक धन लाभ होगा लेकिन निवेश में सावधानी आवश्यक है। श्री गजानन सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा।

तुला: आपका दिन अच्छा है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें ज्यादा भीड़ भाड़ में आप असहज महसूस करते हैं ध्यान रखें। पारिवारिक विवाद से बचें यही ठीक रहेगा। परिवार का संबंध आपकी समृद्धि का द्वार खोल देंगे। धन व्यय होगा ।श्री शिव सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा ।

वृश्चिक:आज दिन मध्यम है शत्रु पक्ष से टकराव को टालें। धन हानि संभव है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। स्वास्थ्य विकार संभव है। संतान पक्ष उत्तम समाचार प्राप्त होंगे और धन लाभ भी होगा। दाम्पत्य जीवन में संबंध अच्छे रहेंगे। श्री रामचरित मानस का पाठ करें लाभ होगा।

धनु; मित्र बंधुओं के सामंजस्य से लंबित कार्य पूरे होंगे व लाभ देंगें ।नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा और धन लाभ भी होगा। श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा।

मकर: दिन उत्तम है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी और मनवांछित लाभ होगा। एकाग्रता की कमी आपकी चिंता का कारण बनेगा ।एकांत वास में रुचि रहेगी। संतान को सफलता मिलेगी तथा सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा ।श्री शिव सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा।

कुंभ: आज आपका दिन अच्छा है। सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और नए व्यापारिक साझेदार संबंध स्थापित होंगे। न्यायालय वादविवाद में जय होगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। आय में वृद्धि होगी ।श्री महाकाली कवच का पाठ करें लाभ होगा।

मीन: दिन सामान्य है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता प्राप्त होगी लेकिन व्यय अधिक रहेगा ।वाहन चलाने में सावधानी आवश्यक है और वाद विवाद से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढाएगा ।श्री रामचरित मानस का पाठ करें लाभ होगा और ॐ रां रामाय नमःका जप करें।

Related Articles

Back to top button